फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वाहन से एक लाख 30 हजार नकदी पकड़ी

वाहन से एक लाख 30 हजार नकदी पकड़ी

Thu, 28 Mar 2019 01:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
वाहन से एक लाख 30 हजार नकदी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कालसी। पुलिस ने लालढांग बैरियर पर जांच के दौरान वाहन से एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने आचार संहिता के तहत नकदी को सीज कर इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी कालसी सहित सभी संबंधित विभागों को दी है।

थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप आचार संहिता के चलते वाहनों की जांच की जा रही है। मंगलवार रात जांच के दौरान पुलिस ने कोटी रोड से आ रही यूटिलिटी से एक लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चालक जागीर हसन निवासी केदारावाला थाना सहसपुर ने उक्त राशि को हिमाचल प्रदेश के एक व्यापारी से लेकर विकासनगर के व्यापारी को देने के लिए ले जाना बताया। लेकिन, वह नकदी के निकासी, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और व्यापार लेन देन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर नकदी को आचार संहिता के तहत सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed