फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   करंट की चपेट में आया युवक, झुलसा

करंट की चपेट में आया युवक, झुलसा

Sat, 23 Mar 2019 01:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया युवक, झुलसा
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मसूरी। होली की मटकी फोड़ने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। स्थानीय लोगों ने युवक को कम्यूनिटी अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक के प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पिक्चर पैलेस चौक पर होली मिलन कार्यक्रम में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ने के दौरान अचानक एक युवक मटकी की रस्सी ढीली करने होटल की छत पर चढ़ गया। युवक ने रस्सी के बजाए छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार पकड़ लिया, जिससे जोरदार झटका लगने बाद युवक छत पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि वह छत से नीचे नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जबकि, करंट लगने से युवक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया। छत पर गिरने से युवक के सिर पर भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

घायल युवक धीरज बडोनी (24) पुत्र शंकर बडोनी घनसाली जिला टिहरी, हाल निवासी मसूरी के परिजनों ने मटकी कार्यक्रम के आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि कार्यक्रम के आयोजक ही इलाज का पूरा खर्च वहन करें। वहीं, पुलिस ने बताया कि आयोजकों और अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को युवक के इलाज करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed