फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जंगल में मिली कच्ची शराब, दो गिरफ्तार

जंगल में मिली कच्ची शराब, दो गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 01:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
जंगल में मिली कच्ची शराब, दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

सेलाकुई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ भ्रमण के लिए दुधई गांव पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के जंगल से कच्ची शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शराब पांच-पांच लीटर की दो जरीकैनों में भरकर रखी हुई थी। मामले में नेपाली मूल के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराए जा सकें इसके लिए पुलिस क्षेत्र के दूरदराज के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रही है। दूरस्थ क्षेत्र दुधई के बूथ के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के जंगल में दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मान सिंह पुत्र बहादुर निवासी ग्राम केलाई जिला सुगरताल नेपाल और मन बहादुर पुत्र डबर बहादुर निवासी ग्राम बोलेनी जिला सुरखेत नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


खुुखरी के साथ एक गिरफ्तार
सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने अवैध खुखरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान चंद कुमार निवासी ग्राम कदुवा थाना थुरकी जिला बिलासपुर झारखंड के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed