{"_id":"5c817591bdec2214577e651f","slug":"155198820817-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंकरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सेलाकुई। सहसपुर पुलिस ने शंकरपुर गांव में बृहस्पतिवार को छापा मारकर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे। कार के रुकते ही एक युवक भाग गया। जबकि, कार चालक हरदीप गोयल निवासी लुधियाना को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में हरदीप ने बताया कि शंकरपुर गांव में स्वारना नदी के किनारे वह और उसके तीन अन्य साथी अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने तहसील प्रशासन के साथ उक्त फैक्ट्री में छापा मारा। जहां भारी मात्रा में ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। मौके से फैक्ट्री में बतौर प्रबंधक कार्य कर रहे माजरा देहरादून निवासी सुनील और विरानगला गोंडा अलीगढ़ निवासी हरपाल को गिरफ्तार किया गया।
एसपी देहात पकदमेंद्र डोभाल ने बताया कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड पंकज बाबेजा पंजाब में मोबाइल का कारोबार करता है। उसके कहने पर आरोपियों ने सेलाकुई में सुनसान जगह पर यह फैक्ट्री किराए पर ली थी। वहीं, भूमि स्वामी को भी बताया गया था कि यहां पर नाखून पॉलिश बनाने की फैक्ट्री लगाई जा रही है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की रहने की व्यवस्था भी परिसर में ही की गई थी। मजदूरों के बाहर घूमने पर पाबंदी थी और किसी बाहरी व्यक्ति के पूछताछ करने पर नाखून पॉलिश की फैक्ट्री का व्यवसाय करना बताया जाता था। भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ को किसी अन्य पते पर मंगाकर फैक्ट्री में चोरी छिपे सप्लाई किया जाता था। रात में पटाखे तैयार कर बडे़-बड़े कंटेनरों में जालंधर, लुधियाना और अन्य शहरों में सप्लाई किए जाते थे। सप्लाई की जिम्मेदारी पंकज बाबेजा की होती थी।
विज्ञापन
----
बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री
पुलिस ने फैक्ट्री से पोटेशियम के 23 कट्टे, गंधक के 39 कट्टे, कोयला पाउडर के 21 कट्टे, प्लास्टर ऑफ पेरिस के 10 कट्टे बरामद किए। साथ ही पोटेशियम, गंधक व कोयले के मिश्रण के 07 टब, जिनमें लगभग 140 किलोग्राम मिश्रण ज्वलनशील विस्फोटक पदार्थ और भारी मात्रा में निर्मित पटाखे भी मिले।
-----
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
विजय सिंह थानाध्यक्ष सहसपुर, नवनीत सिंह भंडारी चौकी प्रभारी सेलाकुई, एलआईयू के दारोगा अरविंद डंगवाल, दारोगा दीपक तिवारी, दारोगा पंकज कुमार, कांस्टेबल तेजपाल, शादाब अहमद, महेन्द्र।