{"_id":"5c16b7a2bdec225b6767a444","slug":"154499271119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। निर्माणाधीन भवन को देखने के लिए भानियावाला आ रहे एक शिक्षक की स्कूटी को पीछे से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि शिक्षक राजवीर सिंह लिंगवाल 50 निवासी माजरी माफी मोहकमपुर देहरादून रविवार को भानियावाला में निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए अपनी स्कूटी से डोईवाला होते हुए भानियावाला जा रहे थे।
लच्छीवाला हाईवे पर डोईवाला की ओर स्कूटी को पीछे से एक बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए। आवाजाही करने वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया, जहां घायल राजवीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक राजवीर सिंह की पत्नी सोनी लिंगवाल की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक मोबिन अहमद निवासी कारगी देहरादून के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।