{"_id":"5c101e46bdec22417c729403","slug":"15445602381011-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबेला में यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गबेला में यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत 11 घायल
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। चकराता ब्लॉक के गबेला गांव के पास यूटिलिटी के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजा दसेऊ और सीएससी साहिया से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण गलेबा मंदिर में दर्शनों और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार गबेला मंदिर के पास यात्रियों से भरी यूटिलिटी अचानक अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार शिव दत्त 55 निवासी ठारटा की मौके पर ही मौत हो। जबकि अन्य सात यात्री विपिन, गुलाब सिंह, अनिल व गुलाब सिंह निवासी जगथान, सरिया, दलीप व फागिया निवासी ठारटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा जालम सिंह, रघुवीर, गंभीर व भोटिया सभी निवासी जगथान को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के कुछ घायलों को आपातकालीन सेवा 108 एवं कुछ अन्य निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। राजस्व उप निरीक्षक रोशन लाल शर्मा के मुताबिक हादसा गलेबा मंदिर से करीब सौ मीटर की दूरी पर यूटिलिटी को बैक करते हुए उसके अचानक अनियंत्रित होने से हुआ है। रात अंधेरे में चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजा दसेऊ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया।
चकराता गबेला के पास वाहन के गिरने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जबकि कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। - वीके तिवारी, एसडीएम चकराता।