फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फल की घटतौली पर चले चाकू, पांच घायल

फल की घटतौली पर चले चाकू, पांच घायल

Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। फल खरीद के दौरान ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई बहस के बाद चाकू चल गए। ग्राहक ने दुकानदार के पेट पर चाकू घोंपकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामले में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने संजय गुप्ता, पिंटू गुप्ता, हेमंत और सोमवीर के खिलाफ शांति भंग में मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बस अड्डा के समीप 36 वर्षीय संजय गुप्ता पुत्र रामचंद्र फल की दुकान लगाता है। शुक्रवार को दो युवक हेमंत और सोमवीर फल लेने पहुंचे थे। दोनों युवक फल खराब होने और घटतौली का आरोप लगाने लगे। इसको लेकर गाली गलौच शुरू हो गई। ग्राहकों में से एक हेमंत ने चाकू निकालकर दुकानदार के पेट में घोंप दिया। मामला गंभीर होते देख दुकानदार का भाई पिंटू गुप्ता भागकर आया और बीचबचाव करने कोशिश करने लगा। दोनों ग्राहकों ने पिंटू गुप्ता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर हेमंत पुत्र राजेश्वर दास और सोमवीर पुत्र आबा सिंह दोनों निवासी बहादुरगंज, जज्झर हरियाणा ने बताया कि वह दोनों संजय गुप्ता की ठेली पर फल लेने गये थे। फल सही न लगने के कारण उन्होंने फल लेने से मना कर दिया। इस पर संजय गुप्ता ने हेमंत को पकड़ लिया और धमकाने लगा। ग्राहकों का आरोप है कि दुकानदार संजय गुप्ता ने मौके पर अपने साथियों की भीड़ इकट्ठा कर ली और सरिये से उसके सिर पर वार किया। इस दौरान बस में सवारी भर रहे एक कंडक्टर चंद्रमोहन को भी चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए संजय गुप्ता, पिंटू गुप्ता, हेमंत, सोमवीर और चंद्रमोहन को राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक हेमंत के सिर पर पांच टांके लगे हैं। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक चार लोगों के खिलाफ शांति भंग में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed