फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवती से छेड़छाड़ के आरोप में विदेशी गिरफ्तार

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में विदेशी गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कुंडलिनी जागरण की शिक्षा देने के बहाने एक विदेशी युवक ने डेनमार्क की 22 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। युवती की शिकायत पर थाना मुनिकीरेती पुलिस ने आरोपी सुदीप निवासी बलैन अमेरिकन (कैलिफोर्निया) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुदीप बलैन कैलिफोर्निया से एक महीने पहले घूमने और म्यूजिक सीखने आया था। वह तपोवन स्थित एक गेस्ट हाउस में करीब 10 दिनों से ठहरा हुआ था। इसी दौरान उसकी मुलाकात डेनमार्क की युवती से तपोवन स्थित इवा कैफे में हुई।
विज्ञापन

दोनों में बातचीत के दौरान योग और कुंडलिनी जागरण की विधा और उसके चमत्कारिक प्रभाव की भी चर्चा हुई। विदेशी युवती ने कुंडलिनी जागरण सीखने की इच्छा जताई। इस पर सुदीप ने युवती को अपने फ्लैट पर बुला लिया। 16 अक्तूबर को युवती जब सुदीप के फ्लैट पर पहुंची तो आरोपी ने कुंडलिनी जागरण की प्रक्रिया के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब युवती को मामला संदिग्ध लगा तो उसने इन हरकतों का विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर सुदीप ने युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवती नहीं मानी तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। युवती ने एक स्थानीय पूर्व परिचित युवक जतिन अरोड़ा से पूरी घटना का जिक्र किया। मुनिकीरेती थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर सुदीप बलैन पुत्र कंवर सिंह निवासी ग्रीन स्ट्रीट मेल वैली, कैलिफोर्निया, अमेरिका के खिलाफ शुक्रवार को मुनिकीरेती थाने में धारा 376 (1), 354 में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed