फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनुमति की आड़ में आम के सात पेड़ों का सफाया

अनुमति की आड़ में आम के सात पेड़ों का सफाया

Sat, 13 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अनुमति की आड़ में आम के सात पेड़ों का सफाया
- रेंजाधिकारी ने भू स्वामी के खिलाफ की चालान की कार्रवाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज अंतर्गत भू माफिया ने अनुमति की आड़ में प्लाट में खड़े सात से अधिक प्रतिबंधित आम के पेड़ों का सफाया कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेंजाधिकारी पूजा रावल ने काटे गए पेड़ों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सात पेड़ों के पातन की पुष्टि हुई है। जिस पर भू स्वामी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है।

भू माफिया क्षेत्र में खड़े हरे-भरे पेड़ों को काट क्रंकीट के जंगल में तब्दील करने में जुटे है। अब माफिया ने कुंजा स्थित भूमि पर अपनी नजरें टेढ़ी कर ली है। यहां माफिया ने बीते बृहस्पतिवार रात को अनुमति की आड़ में एक जमीन पर खड़े 10 से अधिक हरे पेड़ों का सफाया कर दिया। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंजाधिकारी पूजा रावल ने बताया कि भू स्वामी ने विभाग से घरों के ऊपर खतरनाक रूप से खड़े पेड़ों के कटान की अनुमति मांगी थी। जिस पर स्थलीय निरीक्षण के बाद चार पेड़ों के कटान की अनुमति प्रदान की गई थी। लेकिन इस अनुमति की आड़ में सात पेड़ों का सफाया कर दिया गया। मामले में भू स्वामी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। उधर, उद्यान विभाग के इंदु भूषण कुमोला ने बताया कि क्षेत्र में पेड़ों के कटान से पूर्व विभाग की अनुमति अनिवार्य है। लेकिन इस संबंध में विभाग से कोई भी अनुमति नहीं ली गई। सोमवार को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed