{"_id":"5bbce126867a552849703560","slug":"1539105037137-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट, शांति भंग के आरोप में 7 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में मारपीट, शांति भंग के आरोप में 7 गिरफ्तार
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एक समुदाय के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। जबकि शांतिभंग की आशंका को देखते हुए कुछ महिलाओं का चालान भी किया गया।
सोमवार देर रात मिस्त्री मोहल्ले में पेंट के डब्बे को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों में बहस हो गई। जो कुछ ही देर बाद मारपीट में बदल गई। बाद में दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने भी पहुंचे। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि शांतिभंग व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के अपराध में मुनेश, सुमित, शुभम, रोहन, अनुज, जोगेंद्र व मोहन को गिरफ्तार किया गया। झगड़े में कुछ महिलाएं भी शामिल थी। हालांकि इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। महिलाओं का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को एसडीएम कोर्ट मे पेश किया गया। जहां सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।