फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सोने की अंगूठी चुराने वाला गिरफ्तार

सोने की अंगूठी चुराने वाला गिरफ्तार

Tue, 09 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। डोईवाला पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से सोने की अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के उक्त मामले का खुलासा करीब साढ़े महीने के बाद किया है। आरोपी सरफराज निवासी ग्राम कलियर हरिद्वार के पास से चोरी की गई दो सोने अंगूठियां बरामद की हैं। पुलिस चौकी जौलीग्रांट के एसआई मुकेश डिमरी के अनुसार मुर्तेज मलिक निवासी भारत ज्वेलर्स भनियावाला ने 28 मई 2018 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी भानियावाला में ज्वेलरी शॉप है।
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति ने दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआई ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई। बीते शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सरफराज हरिद्वार रोड मिश्रा ढाबा के पास खड़ा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए सामान में से दो सोने की अंगुठियां बरामद हुई। शेष चोरी किए गए सामान के मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed