{"_id":"5bbb835f867a5528296cc6a2","slug":"153901549418-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की दो महीने की पेंशन ले उड़ा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की दो महीने की पेंशन ले उड़ा चोर
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में दिन दहाड़े चोर एक बुजुर्ग महिला की पेंशन ले उड़ा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, जिसमें एक युवक महिला का बैग उठाते दिखाई दे रहा है।
रुद्रप्रयाग जिले की गहड़खाल (बच्छणस्यूं) निवासी 68 वर्षीय रामी देवी बैंक से पेंशन निकालने के बाद दवा की दुकान में गई थी। इस दौरान उन्होंने अपना बैग एक जगह पर रख दिया, लेकिन पलक झपकते बैग गायब हो गया। रामी देवी ने बताया कि बैग में पेंशन के 10 हजार रुपये, घर का सामान, कपड़े और पासबुक सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि वह चोरी की रपट लिखाने बाजार पुलिस चौकी में गई थी, लेकिन उन्होंने अगले दिन आने की बात कही। वहीं, दवा विक्रेता भूपेंद्र नेगी ने बताया कि सीसीटीवी में एक युवक दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
इधर, चौकी इंचार्ज एसआई संध्या नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में एक युवक की गतिविधि पर शक हुआ है। उक्त युवक काफी देर तक मेडिकल स्टोर के ठीक सामने एटीएम के आगे खड़ा दिखाई दे रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।