फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 साल से फरार चल रहा शराब तस्कर हरर्बटपुर से गिरफ्तार

11 साल से फरार चल रहा शराब तस्कर हरर्बटपुर से गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
11 साल से फरार चल रहा शराब तस्कर हरर्बटपुर से गिरफ्तार
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने 11 सालों से जमानत के बाद फरार चल रहे युवक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार कर श्रीनगर ले आई है।
विज्ञापन

इन दिनों पुलिस विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। इसी के तहत शुक्रवार को वर्ष 2007 में शराब की तस्करी मामले में जमानत के बाद फरार चल रहे संजय कश्यप को पुलिस ने हरर्बटपुर (देहरादून) से गिरफ्तार किया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि शराब तस्कर संजय के खिलाफ वर्ष 2007 में आबकारी अधिनियम में केस दर्ज हुआ था। सरकारी अभिलेखों में उसका पता एमडीडीए कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून दर्ज था। जमानत मिलने के बाद आरोपी कोर्ट में पेश होने से बच रहा था, जिस पर न्यायालय ने उसको मफरुर घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी मूल पते पर नहीं मिल रहा था। जांच में सामने आया कि वह लगातार पता और फोन नंबर बदल रहा था, जिसके चलते उसको पकड़ने में मुश्किल हो रही थी। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप नेगी, कांस्टेबल अमित रावत, राहुल फोर, शूरवीर चौहान, सुमित जुयाल व चैन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed