{"_id":"5bb67d12867a5528ea2cab8f","slug":"153868620413-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम लूटने का प्रयास
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मशीन में पैसे न होने के कारण खाली हाथ फरार हुए बदमाश
- बैंक प्रबंधक ने पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
थाना क्षेत्र अंतर्गत लांघा रोड पर देना बैंक से सटे एटीएम में लूट का मामला प्रकाश में आया हैं। बदमाशों ने बंद शटर के पीछे मशीन को तोड़कर पैसे लुटने का प्रयास किया, लेकिन मशीन में पैसे न होने के कारण बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ा। उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बैंक से सटे एटीएम में लूट के प्रयास से बैंक की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। मामले में बैंक प्रबंधक भवान सेन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के लिए एक्सपर्ट को बुलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लांघा रोड पर देना बैंक है। बैैैंक से ही सटा एटीएम भी लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को एटीएम मशीन में नकद राशि समाप्त होने के बाद एटीएम के शटर को नीचे गिरा बैंक कर्मचारी बैंक के अंदर चले गए। दोपहर बाद जब कैश वैन एटीएम में पैसे डालने पहुंची तो एटीएम मशीन को टूटा देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी। बैक प्रबंध की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि एटीएम को लूटने के प्रयास से पूर्व सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके चलते लुटेरों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फुटेज की रिकवरी के लिए एक्सपर्ट की सलाह ली जा रही है।
बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान
एटीएम में लूट के प्रयास ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। नियमानुसार एटीएम के बाहर गार्ड की तैनाती जरूरी होती है। लेकिन लांघा रोड स्थित देना बैंक के एटीएम में कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। बैंक में तैनात कर्मियों की नजर भी लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों पर भी नहीं पड़ी। यही नहीं एटीएम को तोड़ने के प्रयास के दौरान आवाज भी हुई होगी बावजूद किसी की भी नजर एटीएम पर नहीं गई जबकि, एटीएम बैंक से सटा कर ही लगाया गया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि कमजोर सिक्योरिटी व्यवस्था के लिए बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।