{"_id":"5ba7fc8e867a557f015d285c","slug":"15377358017-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अगवा की गई दो किशोरियों को बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अगवा की गई दो किशोरियों को बरामद किया
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर अपहृत की गई दो किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बीते शनिवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए कहीं घर से चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश तेज कर दी। जांच पड़ताल में पता चला कि नाबालिग को विनोद खन्ना पुत्र भोपाल निवासी हाजा थाना चकराता बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को अपहरण में तरमीम कर आरोपी की तलाश तेज कर दी। रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना कि आरोपी नाबालिग के साथ सहारनपुर बस अड्डे पर खड़ा हुआ है। वह नाबालिग को कहीं ले जाने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी घटना में कालसी तहसील क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बेटी विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में पढ़ती है। जिसे उसका बहनोई विकास शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को नाबालिग के साथ अंबाड़ी स्थित आरा मशीन तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।