{"_id":"5b9d6df4867a550139684081","slug":"153704393912-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दून पांवटा हाईवे पर हरबर्टपुर चौक के पास हुआ दर्दनाक हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। दून पांवटा हाईवे पर हरबर्टपुर चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बेकाबू डंपर ने व्यक्ति को अपनी में चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा दिया।
जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश सैनी (45) पुत्र जसमत सिंह सैनी निवासी जस्सोवाला किसी काम से हरबर्टपुर आया हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हरबर्टपुर चौक पर सहारनपुर रोड के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर का टायर युवक को कुचलता हुआ उसके ऊपर से गुजर गया। जिसमें ओम प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।