फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   188 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

188 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने शहर में स्टंट बाइकर्स और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया सवारों पर कार्रवाई की। इस दौरान 85 दोपहिया वाहन सीज किए गए, जबकि 46 वाहनों के कोर्ट चालान व 57 वाहनों सवारों को चालान कर उनसे मौके पर अर्थदंड वसूल किया। शनिवार को कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों और चौक-चौराहों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम में शामिल करीब एक दर्जन उपनिरीक्षकों ने नटराज चौक, श्यामपुर फाटक, पुरानी चुंगी, बैराज पुल और चंद्रभागा तिराहा आदि पर चेकिंग की। नगर में चले चेकिंग अभियान से दुपहिया वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने बिना कागजों व अन्य अनियमितताओं में 85 वाहनों को सीज किया। पुलिस टीम ने दुपहिया सवार नाबालिगों को भी पकड़ा। उनके परिजनों को मौके पर तलब कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बताया कि पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले दुपहिया सवारों पर कार्रवाई करेगी। बताया कि 57 वाहन सवारों से मौके पर ही करीब छह हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जबकि 46 दुपहिया चलाकों के कोर्ट के चालान किए गए हैं। बताया कि वाहन चलाते वक्त लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed