फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुराचार का आरोप

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुराचार का आरोप

Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुराचार का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने तीन युवकों पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक होटल में ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अक्कू और उसके दो साथियों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम को उसके फोन पर एक युवक की कॉल आई थी। जिसने अपना नाम अक्कू बताते हुए उसे जॉब लगवाने की बात कह कर सेलाकुई स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुलाया। जब वह पेट्रोल पंप पर पहुंची तो अक्कू ने उसे हरियाणा नंबर की एक कार में बैठाया और इधर उधर घुमाने लगा। इस दौरान अक्कू ने फोन कर दो साथियों को भी बुला लिया। जिसके बाद तीनों उसे विकासनगर स्थित एक होटल में ले गए। आरोप है कि होटल में तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। देर रात वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग निकली और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जिसके बाद उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed