{"_id":"5b9d6dc6867a557ebd687756","slug":"1537043893331-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ अभियान, 31 को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के खिलाफ अभियान, 31 को पकड़ा
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर नशा और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात 31 युवकों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद युवकों के परिजनों को कोतवाली में तलब किया गया, जिसके बाद युवकों को दोबारा पकड़ में आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल रितेश शाह बताया कि नगर में सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।
टीमों को त्रिवेणीघाट, आस्थापथ, साईंघाट और बैराज रोड के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने नशा कर रहे 31 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस टीम युवकों को उठाकर कोतवाली ले आई। कोतवाल ने बताया कि युवकों से पूछताछ कर उनकी पहचान की गई। इसके बाद उनके परिजनों को इस बाबत सूचित किया गया। बताया कि परिजनों को कोतवाली बुलाकर उन्हें उनके बच्चों के नशा करने की जानकारी दी गई। युवकों के द्वारा दोबारा ऐसा नहीं करने और माफी मांगने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि उक्त युवकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वह फिर पकड़ में आते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।