फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पॉलिथीन मिलने पर दुकानों से वसूला अर्थदंड

पॉलिथीन मिलने पर दुकानों से वसूला अर्थदंड

Fri, 14 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन और थर्माकोल निर्मित उत्पादों की बिक्री थमने का नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए पांच दुकानों से पांच किलोग्राम पॉलिथीन, थर्माकोल की करीब 500 प्लेट और डिस्पोजल गिलास जब्त किए। संबंधित दुकानदारों से मौके पर ही 12 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। टीम के छापेमारी करने की भनक लगते ही बाजार में अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम में नगर निगम की कर अधीक्षक निशात अंसारी, नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चौहान, कानूनगो पदम नौटियाल, अमित, सोनू, तरुण, सुमन आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि कोर्ट ने पॉलिथीन और थर्माकोल निर्मित उत्पादों के इस्तेमाल व बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस बाबत नगर क्षेत्र में दुकानदारों और नागरिकों को जागरूक किया जा चुका है। बताया कि बीते बुधवार को भी टीम ने करीब 10 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed