फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान

दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 14 Sep 2018 08:43 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप एक युवक को दबंगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनके चंगुल से छुटकर युवक जख्मी हालत में किसी तरह से अस्पताल पहुंचा। उपचार कराने के बाद उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते मंगलवार को बीसबीघा, ऋषिकेश निवासी आकाश चौधरी पुत्र संदीप किसी काम से चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच उसे मोनू कुमार और उसके साथियों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि मोनू कुमार, मृत्युंजय, प्रदीप कुमार, सौरव प्रजापति व चार अज्ञातों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने सरेराह जमकर मारपीट की। पुलिस ने नामजद तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि जा रहा है कि आरोपी ऋषिकेश के सरकारी कॉलेज के छात्र हैं। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञातों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed