{"_id":"5b9ace80867a557ec86b9edb","slug":"15368720472-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े से टकराई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोड़े से टकराई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जौलीग्रांट पुलिस चौकी में तैनात बाइक सवार भोगपुर मार्ग पर घोड़े से टकरा गया। इस दौरान घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल विकास भारद्वाज ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार की रात ग्रामसभा बैरागड़ा निवासी होमगार्ड विकास भारद्वाज (30) पुत्र वीर सिंह जौलीग्रांट पुलिस चौकी से ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच भोगपुर मार्ग पर अचानक उसके सामने घोड़ा आ गया। टक्कर लगते ही दोनों जख्मी हो गए। घोड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
होमगार्ड जवान को स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होमगार्ड जवान ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी रानीपोखरी पुलिस को दी, जिसके बाद जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवान के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।