{"_id":"5b9584b8867a55787b026dca","slug":"15365254818-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में ताला तोड़कर नकदी की साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान में ताला तोड़कर नकदी की साफ
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने परचून की दुकान का ताला तोड़ गल्ले में रखे पांच हजार रुपये की नकदी और खाद्यान्न सामग्री पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार गुलाब सिंह निवासी होर्रावाला की गांव में ही परचून की दुकान है। बीते शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान को बंद कर वह घर सोने चले गए। रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये के सिक्के गायब थे। चोर अपने साथ घी, तेल, दूध पाउडर भी ले गए। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।