फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंडारा गांव के राज राजेश्वरी मंदिर से चुराए माल सहित युवक गिरफ्तार

कंडारा गांव के राज राजेश्वरी मंदिर से चुराए माल सहित युवक गिरफ्तार

Sun, 09 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कंडारा गांव के राज राजेश्वरी मंदिर से चुराए माल सहित युवक गिरफ्तार
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने रुद्रप्रयाग के कंडारा गांव स्थित राज राजेश्वरी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और मूर्ति सहित अन्य सामान चुराने वाले चोर को गणेश बाजार में धर दबोचा। बरामद माल की कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। चोर श्रीनगर में माल बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उक्त चोर पहले भी तीन बार चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुका है। इसी साल 30 मार्च को वह पुरसाड़ी जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन

रविवार देर शाम सीओ धन सिंह तोमर और कोतवाल एनएस बिष्ट ने प्रेसवार्ता में रुद्रप्रयाग जिले में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपराह्न लगभग सवा तीन बजे एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिली थी। जिस पर श्रीकोट चौकी इंचार्ज महेश रावत, बाजार चौकी इंचार्ज संध्या नेगी, कांस्टेबल शूरवीर चौहान व सुमित जुयाल ने उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास से मंदिर से चुराया गया माल मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलदेव लाल (40) पुत्र दीवानी लाल निवासी क्वीली रुद्रप्रयाग बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह काफी दिन से चोरी की फिराक में था। कुछ दिन पूर्व कंडारा गांव गया था, जहां चोरी करना आसान था। उसने मौका पाकर शनिवार रात मंदिर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। आरोपी के खिलाफ अगस्त्यमुनि थाने में मुकदमा दर्ज है। वहीं, आरोपी बलदेव लाल ने पुलिस की कहानी को नकारते हुए बताया कि कंडारा गांव के एक व्यक्ति ने उसे माल बेचने के लिए दिया था। वह माल बेचने के लिए श्रीनगर आया था। वहीं मीडिया के सवालों का हंस-हंसकर उसने जवाब दिया कि वह हमेशा शक के आधार पर पकड़ा जाता है। पुलिस को भी उससे पूछताछ करने के लिए सख्ती बरतने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

>>>>>>>>>>>>>
सन्दीप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed