फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब की चोरी में ढाबा संचालक दबोचा

शराब की चोरी में ढाबा संचालक दबोचा

Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शराब की चोरी में ढाबा संचालक दबोचा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। कुआंवाला में देसी शराब की फैक्ट्री से शराब की चोरी के मामले में आबकारी विभाग की टीम ने एक ढाबा संचालक को रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी के पास से करीब सात लीटर देसी शराब बरामद हुई है।

हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुआंवाला में देसी शराब की दूनवैली डिस्टलरी नामक फैक्ट्री है। काफी समय से फैक्ट्री से शराब चोरी की शिकायत मिल रही थी। आबकारी विभाग के निरीक्षक भारत प्रसाद की नेतृत्व में बुधवार को टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फैक्ट्री के समीप संचालित एक ढाबे से सात लीटर देसी शराब मिली। जांच में पता चला कि शराब फैक्ट्री की है। पूछताछ में आरोपी दिनेश कुमार पुत्र धनीराम निवासी कुआंवाला, देहरादून ने बताया कि उसे शराब फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ श्रमिक सप्लाई करते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ढाबे की तलाशी में सात लीटर देसी शराब भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed