{"_id":"5b89a74742c792465f7cfef6","slug":"15357478974-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ कमेंट करने पर युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़काऊ कमेंट करने पर युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सोशल मीडिया पर भड़काऊ कमेंट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया निगरानी सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा है। बताया कि सेल ने कई ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जोकि सोशल मीडिया का इस्तेमाल हिंसा भड़काने के लिए करना चाहते हैं। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक टिहरी में नाबालिग से दुष्कर्म की एक घटना के बाद रजाखेत निवासी युवक ने सोशल मीडिया ‘फेसबुक’ पर इस घटना को साझा किया, जिस पर उसके फेसबुक दोस्त चंद्रपाल पंवार निवासी चुंगी बड़ेथी उत्तरकाशी की ओर से समुदाय विशेष के लोगों पर भड़काऊ कमेंट किया गया था।
मामला पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी सेल की पकड़ में आया, जिसके बाद चंद्रपाल पंवार की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान चंद्रपाल पंवार की लोकेशन ढालवाला में मिलने पर मुनिकीरेती पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को आरोपी को ढालवाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को भारत रक्षा दल का महामंत्री बताया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान की कार्रवाई की गई है। इसके बाद उसे एसडीएम नरेंद्रनगर की कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे कई अन्य लोगों को भी सेल ने चिह्नित किया है।