फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा नेता पर बलात्कार और बलवा का मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता पर बलात्कार और बलवा का मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर बलात्कार और बलवा का मुकदमा दर्ज
पीड़ित ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव सहित पांच लोगों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ दुराचार, बलवा, मारपीट, शांतिभंग और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी ढकरानी निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व जब वह घर पर नहीं था तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान पुत्र जमील, मयूर पुत्र बुरहान और शाहरुख पुत्र निसार निवासी तीनों ढकरानी रात 10 बजे उसके घर में घुस गए। उन्होंने चाकू से डराकर उसकी पत्नी से दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उसकी पत्नी डरी सहमी रहने लगी। बीते शनिवार की दोपहर तीनों फिर उसके घर पर आ धमके और उसकी पत्नी से दोबारा दुराचार का प्रयास किया। पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया तो वह भी घर पर आ पहुंचा।
विज्ञापन

विरोध जताने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच भाजपा नेता ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उसकी नाक पर जा लगा। इसके बाद तीनों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले उसके दामाद और बेटी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। आरोप है कि इसी बीच भाजपा नेता का भाई जुल्फिकार और पिता जमील भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी बेटी और दामाद से मारपीट की। इसके बाद पांचों मौके से फरार हो गए। मारपीट में वह, उसकी पत्नी, बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने किया पद मुक्त
भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने बताया कि जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान को पदमुक्त कर दिया है। यदि आरोप सही पाए गए तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed