{"_id":"5b79d08542c79246633fcee4","slug":"15347098837-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा चेन लूट का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचा चेन लूट का आरोपी
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में बीते बुधवार को महिला से सोने की चेन लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन बरामद होने का दावा किया है। बताया कि आरोपी के साथी की तलाश को प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को पुलिसकर्मी शाम के वक्त चेन स्नेचिंग की वारदात को लेकर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए निकले थे। इसी बीच तिलक रोड पर एक युवक पुलिस टीम की ओर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बीते बुधवार को पुष्कर मंदिर मार्ग से गुरविंदर कौर पत्नी अमनदीप सिंह निवासी आदर्शनगर, ऋषिकेश की चेन लूटना कबूल किया। इस दौरान आरोपी का साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी नदीम पुत्र स्व. अमीद निवासी ग्राम बृजवासन, दिल्ली हाल निवासी लोनिवि रोड, हरकी पैड़ी हरिद्वार की कपड़ों की तलाशी में उसकी जेब से गुरविंदर कौर की सोने की चेन का टुकड़ा बरामद हुआ है। बताया कि उसके फरार साथी राम उर्फ मोलू निवासी अपर रोड, हरिद्वार की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। बताया कि दोनों आरोपी शनिवार को भी एक महिला की चेन छीनने का प्रयास कर रहे थे।