{"_id":"5b73473642c792781f1e49fd","slug":"153428151817-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदूवाला के पास आसनी नदी से मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदूवाला के पास आसनी नदी से मिला शव
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
हरबर्टपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आदूवाला के पास आसन नदी किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो और हुलिए संबंधी जानकारी आसपास के चौकी थानों में भिजवा दी है।
मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने आसन नदी किनारे एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव देखने में तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की लंबाई करीब 5 फुट 6 इंच है। शरीर मजबूत और फूला हुआ है। हल्की दाढ़ी भी बड़ी हुई है। मृतक ने मेहंदी कलर की बनियान, नीले रंग की जींस, भूरे रंग की बेल्ट पहनी हुई है। एक पैर से नीले रंग का स्पोर्ट्स जूता और मोजा मिला हैं। मृतक के दाएं हाथ में कलावा और बाएं कान में सोने की रिंग पहनी हुई है। बताया गया कि संभवत: शव पानी में बहकर आया है।