फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऋषिकेश में फंसे पाकिस्तान के 39 सिख श्रद्धालु

ऋषिकेश में फंसे पाकिस्तान के 39 सिख श्रद्धालु

Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। पाकिस्तान से श्रीहेमकुंड साहिब के दर्शन को तीर्थनगरी पहुंचे 39 श्रद्धालुओं के जत्थे को चमोली जिले में जाने की अनुमति नहीं मिल सकी है। लिहाजा सभी श्रद्धालु ऋषिकेश में फंस गए हैं। यदि बृहस्पतिवार तक विदेश मंत्रालय और पाकिस्तानी दूतावास से अनुमति नहीं मिलती है, तो जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालुओं को बैरंग लौटना पड़ेगा।
पाकिस्तान से जत्थेदार हिम्मत सिंह की अगुवाई में 39 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं का दल बीते मंगलवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित श्रीहेमकुंड गुरुद्वारे पहुंचा था। ट्रस्ट प्रबंधन के अनुसार इस पाकिस्तानी सिख जत्थे को चमोली जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा सिर्फ ऋषिकेश तक की अनुमति होने के वजह से टिहरी और पौड़ी जिले में स्थित मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में श्रीहेमकुंड गुरुद्वारा साहिब जाने की हसरत में पहुंचे सिख श्रद्धालु ऋषिकेश में ही ठहरे हुए हैं। यदि बृहस्पतिवार तक विदेश मंत्रालय और पाकिस्तानी दूतावास से अनुमति नहीं मिलती है, तो सभी को बैरंग लौटना पड़ेगा। हालांकि ट्रस्ट ने श्री हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति के लिए पाकिस्तानी दूतावास को पत्र भेजा है। इसके जवाब में पाकिस्तानी दूतावास ने श्रद्धालुओं की सूची मांगी है। इसके अलावा श्रद्धालु भी अपने स्तर से भारतीय दूतावास से भी अनुमति के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल श्रद्धालु
पाकिस्तान से हिम्मत सिंह की अगुवाई में श्रीहेमकुंड साहिब के दर्शन को पहुंचे जत्थे में किशन चंद, ओमप्रकाश, दिलीप कुमार, लालचंद समेत कुल 39 श्रद्धालु शामिल हैं। जत्थे में 12 पुरुष, आठ महिलाएं और 19 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रस्ट के माध्यम से जत्थे की जितनी सहायता हो सकती है, वह की जा रही है। पाकिस्तानी दूतावास को अनुमति के लिए एक पत्र भी भेजा गया था, लेकिन इस पर अभी कोई तक जवाब नहीं मिल पाया है। जत्थे को ऋषिकेश में सिर्फ बृहस्पतिवार तक रहने की ही अनुमति है।
सरदार दर्शन सिंह, प्रबंधक, हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed