फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डूबने के कारण दम घुटने से हुई युवक की मौत

डूबने के कारण दम घुटने से हुई युवक की मौत

Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डूबने के कारण दम घुटने से हुई युवक की मौत
परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का लगाया था आरोप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
शक्ति नहर में छलांग लगाने वाले युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने के कारण दम घुटना आया है। युवक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने बिसरे को सुरक्षित रख लिया है।

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को सुरेश कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी लाइन जीवनगढ़ शांति धाम के समीप स्थित एक मकान में मजदूरी करने गया था। जहां मजदूरी मांगने को लेकर उसकी ठेकेदार शादिक उर्फ दिलशाद निवासी डांडा जीवनगढ़ से कहासुनी हो गई थी। ठेकेदार ने सुरेश के सिर पर सरिये से हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गया था। जिसके बाद मारपीट से क्षुब्ध होकर उसने पुल नंबर-2 से नहर में छलांग लगा दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बीते मंगलवार को उसके शव को कोर्ट के पास से शक्ति नहर से बरामद कर लिया गया था। वहीं, मामले में सुरेश के परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए बाजार चौकी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि मारपीट बढ़ने पर ठेकेदार ने सुरेश की हत्या कर शव को पुल नंबर-2 से शक्ति नहर में फेंक दिया। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल बिसरे को सुरक्षित रख दिया गया है। जरूरत पड़ने पर उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed