फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार दिन बाद शक्ति नहर से मिला युवक का शव

चार दिन बाद शक्ति नहर से मिला युवक का शव

Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद शक्ति नहर से मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

ठेकेदार की मारपीट से क्षुब्ध होकर नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव चार दिन बाद कोर्ट के पास शक्ति नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक का शव ढकरानी पावर हाउस में पानी के ओवरफ्लो को पास करने के लिए बनाई गई नहर से होता हुआ इंटेक से आगे निकल गया था, जबकि पुलिस उसे इंटेक के आसपास तलाश कर रही थी।
मंगलवार को डाकपत्थर बैराज से फ्लड को पास किए जाने के बाद नहर में पानी का स्तर कम हो गया। जिस कारण शव दिखाई देने लगा। आसपास लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि लाइन जीवनगढ़ निवासी सुरेश कुमार पुत्र राजेश मकान में पत्थर घिसाई का काम करता था। बीते शुक्रवार को मजदूरी मांगने को लेकर ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसके सिर से खून बहने लगा था। जिसके बाद पुल नंबर-2 पर पहुंच उसने नहर में नहर में छलांग लगा दी थी। वहीं, मामले में उसके पत्नी ने संबंधित ठेकेदार पर उसके पति की हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए बाजार चौकी पुलिस में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed