फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
देवप्रयाग। एक सप्ताह पूर्व हुई कार दुर्घटना में मृतक की पत्नी ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बीते 12 सितंबर को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में सवार शिव वल्लभ घिल्डियाल उर्फ वीरेंद्र (45) पुत्र अच्युतानंद निवासी ग्राम खोला की मौत हो गई थी। जबकि कार चालक सुरेंद्र उनियाल घायल हो गया था। कार में सवार दोनों व्यक्ति दोस्त थे। मृतक वीरेंद्र घिल्डियाल की पत्नी रेखा देवी ने बुधवार को कार चालक सुरेंद्र उनियाल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। रेखा देवी का आरोप है कि लापरवाही के कारण हादसा हुआ, जिसमें उनके पति की मौत हो गई। एसओ विनोद राणा ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed