फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को बदरीनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बदरीनाथ में पीड़ित महिला ने मंगलवार को तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, सुबह सात बजे महिला बदरीनाथ के बामणी गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान प्रदीप सिंह निवासी मिंथी, घुड़दौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल ने उसके साथ मारपीट करने के बाद छेड़खानी की। वह जैसे-तैसे वहां से भाग निकली। सुबह ग्यारह बजे महिला ने इसकी शिकायत बदरीनाथ थाने में की। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। दोपहर एक बजे पुलिस ने आरोपी को बदरीनाथ मुख्य बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed