फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यापारी के भाई ने हड़पी लाखों की रकम

व्यापारी के भाई ने हड़पी लाखों की रकम

Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

आदर्शनगर निवासी एक व्यापारी ने अपने भाई पर फर्म का फर्जी एकाउंट खोलकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर आरोपी सुभाष चंद डंग के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आदर्शनगर, ऋषिकेश निवासी अविनाश डंग पुत्र वीरेंद्र डंग ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने सुभाष डंग ने फर्म का फर्जी खाता खोला। फर्म के नाम के चेक को भुनाकर लाखों रुपये की रकम हड़प ली।

फर्जीवाड़े का पता चलने के बाद पीड़ित अविनाश कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अविनाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अविनाश लाजपत राय मार्ग पर दुकान चलाते हैं। उनके भाई ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से फर्म का खाता खोला और उनके फर्म के चेक को कैश करा लिया। बताया कि मामले में संबंधित बैंक प्रबंधन से आवश्यक जानकारियां ली जा रही हैं। जालसाजी कर कितनी रकम हड़पी गई इसका भी पता लगाया जा रहा है। संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप की भी पड़ताल की जा रही है। बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed