फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चंबा बस हादसा: घायल युवती ने एम्स में दम तोड़ा

चंबा बस हादसा: घायल युवती ने एम्स में दम तोड़ा

Sun, 29 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

एम्स में भर्ती चंबा बस हादसे में घायल एक युवती ने शनिवार को दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक चंबा स्थित सूल्याधार में बीते 19 जुलाई को रोडवेज की बस खाई में गिरी थी, जिसमें सीमा (27) पुत्री आनंद सिंह निवासी पट्टी बनार, घनसाली, टिहरी भी घायल हुई थी। अन्य घायलों के साथ उसे एयर एंबुलेंस से एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले 10 दिनों से संस्थान में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को सीमा ने दम तोड़ दिया। संस्थान की ओर से इसकी सूचना आईडीपीएल चौकी पुलिस को दी गई।

चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि एम्स में भर्ती घायलों में से अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। करीब एक दर्जन घायल और एम्स में भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। बताया कि टिहरी जिले के प्रशासन को सीमा की मौत के बाबत अवगत करा दिया गया है। गौरतलब है कि बीते 19 जुलाई को हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। सीमा की मौत के बाद बस हादसे में मृतकों की संख्या 17 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed