फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांवड़ियों के साथ संयमित व्यवहार रखें पुलिसकर्मी

कांवड़ियों के साथ संयमित व्यवहार रखें पुलिसकर्मी

Sat, 28 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में ऋषिकेश में तैनात होने वाले करीब 250 पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को एसपी ग्रामीण एवं सुपर जोन इंचार्ज सरिता डोभाल ने ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी से अवगत कराया। उन्होंने कांवड़ियों के साथ व्यवहार को संयमित रखने और किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल रिस्पांस के निर्देश दिए। चेताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही मिलती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि ऋषिकेश और डोईवाला को मिलाकर तीन जोन और छह सेक्टर बनाए गए हैं।
शुक्रवार को ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल ने एसडीएम ऋषिकेश हर गिरि के साथ कांवड़ यात्रा में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने की चुनौती है, मगर पुलिसकर्मी संजीदगी के साथ कर्त्तव्यों का निर्वहन कर इसमें कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा संदिग्धों पर नजर और व्यवस्था बनाने में स्थानीय लोगों से सहयोग लेने के निर्देश दिए। किसी भी घटना की तत्काल जानकारी आला अधिकारियों को भी देने को कहा। बताया कि ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र को चार जोन और 6 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें ऋषिकेश, रायवाला और डोईवाला जोन शामिल हैं। बताया कि सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए तीन प्रभारी निरीक्षक, 26 महिला व पुरुष उपनिरीक्षक और करीब पौने दो सौ कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed