{"_id":"5b5399b94f1c1b54208b46b3","slug":"153220549318800-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : 800 पुलिस जवान होंगे तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ यात्रा : 800 पुलिस जवान होंगे तैनात
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती/ऋषिकेश।
श्रावण मास की नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा को लेकर पौड़ी पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष शिवभक्तों की सुरक्षा में करीब आठ सौ पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। पुलिसकर्मी नीलकंठ मंदिर से लेकर स्वर्गाश्रम क्षेत्र तक चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में 26 जुलाई तक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। इस बार यात्रा में करीब 50 लाख कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।
बुधवार को एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के योगा हॉल में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए खाका तैयार कर लिया है। पांच आला अधिकारियों के साथ ही करीब आठ सौ जवानों को शिवभक्तों की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जाएगा। बताया कि पुलिस फोर्स 26 जुलाई तक नीलकंठ मंदिर क्षेत्र, पैदल मार्ग के साथ ही लक्ष्मणझूला व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में तैनात कर दी जाएगी।
इससे पूर्व पुलिसकर्मियों को एडीजी अशोक कुमार तीन जिलों की पुलिस को ब्रीफ भी करेंगे। एसएसपी ने बताया कि यात्रा में नीलकंठ मंदिर परिसर के अलावा अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से पुलिस निगरानी रखेगी। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों और नागरिकों ने दिए सुझाव
परमार्थ आश्रम के योगा हॉल में आयोजित बैठक में एसएसपी के समक्ष स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए सुझाव रखे। एसएसपी ने उन्हें पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। बैठक में व्यापारी नेता डॉ. नारायण सिंह रावत ने कांवड़ मेला क्षेत्र में शिवभक्तों की आमद बढ़ने पर अव्यवस्थाएं बढ़ने की समस्या को रखा। अश्वनी गुप्ता ने कांवड़ियों की बढ़ती आमद के चलते मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम के मध्य बनने वाले थ्री लेन ब्रिज के बंद पड़े निर्माण कार्य को शुरू पूरा कराने का सुझाव दिया। माधव अग्रवाल ने मेला क्षेत्र में पार्किंग, शौचालयों और पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की मांग की है। एसएसपी ने व्यापारियों और नागरिकों से व्यवस्था बनाने में पुलिस के सहयोग की अपील की है। मौके पर सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी, सीओ पौड़ी धन सिंह तोमर, गुरुपाल बत्रा, आदेश तोमर, देवेंद्र राणा, भरत लाल, पूजा आर्य, मनीष राजपूत, उदय सिंह नेगी, भरतलाल आदि मौजूद थे।
आतंकवादी विरोधी दस्ता भी रहेगा तैनात
कांवड़ यात्रा में आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए आतंकवादी विरोधी दस्ता भी मेला क्षेत्र में तैनात रहेगा। एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया स्कॉट में करीब 20 जवान शामिल हैं, जोकि आधुनिक हथियारों से लैस होंगे। बताया कि टीम यात्रा के शुरू होने से पहले पहुंच जाएगी और वह नीलकंठ मंदिर परिसर के आसपास तैनात रहेगी।
मेला क्षेत्र में यह होगी ट्रैफिक व्यवस्था
कांवड़ियों के बड़े वाहनों के लिए आईडीपीएल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बैराज से नीलकंठ जाने वाले वाहनों को गरुड़ चट्टी से वापस मुनिकीरेती से होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। पैदल कावंड़ियों को रामझूला पुल से भेजा जाएगा। जबकि उनकी वापसी लक्ष्मणझूला पुल से होगी। यात्रा के दौरान अधिक भीड़ होने पर झूला पुलों पर दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
इतने पुलिसकर्मी होंगे तैनात
एसपी 03
सीओ 03
एआरओ 400
महिला कांस्टेबल 30
उपनिरीक्षक 60
होमगार्ड 250
पीएससी दो कंपनियां