फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हत्यारोपी दो सगे भाईयों को पुलिस ने दबोचा

हत्यारोपी दो सगे भाईयों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार दो भाइयों को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस सुरक्षा में सहारनपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपियों पर तीन दशक पूर्व में हरिद्वार में एक युवक की हत्या का आरोप है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक वर्ष 1988 में रफल पुत्र मेमराज व उनके भाई तिलकराम निवासी बनखंडी, ऋषिकेश मूल निवासी दौलतपुर, हरिद्वार को एक युवक की हत्या के आरोप में हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया था। हाल में आरोपियों ने कोर्ट में पेशी पर जाना बंद कर दिया था, जिसके चलते सहारनपुर न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए थे।

मामले में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी की अगुवाई में टीम गठित की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके हरिद्वार और ऋषिकेश स्थित निवास पर कई बार दबिश दी गई। बुधवार को एसआई चिंतामणि को सूचना मिली कि आरोपी बनखंडी में संबंधियों से मिलने के लिए पहुंचे हुए हैं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ उन्होंने जाल बिछाकर आरोपियों को धर लिया। बताया कि आरोपियों ने हरिद्वार में एक युवक की हत्या की थी। राज्य गठन के बाद उनके मामले को सहारनपुर में ही ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed