फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध शराब से लदा एक कंटेनर ट्रक सीज

अवैध शराब से लदा एक कंटेनर ट्रक सीज

Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब से लदा एक कंटेनर ट्रक सीज
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कुल्हाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब से लदे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा है। कंटेनर में अवैध शराब की 440 पेटियां लदी हुई थी। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस कुल्हाल बॉर्डर पर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन की स्पीड बड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख वाहन चालक मटक माजरी तिराहे के पास कंटेनर को छोड़कर जंगल में फरार हो गया। तलाशी लेने पर कंटेनर में अवैध शराब लदी हुई थी। जिसे अंडे की कैरेट की आड़ में छिपा कर रखा गया था। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कंटेनर से 240 क्रेजी रोमियो और 200 पेटी पार्टी स्पेशल व्हिस्की की बरामद हुई है। टीम में सचिन कुमार, शहजाद अंसारी, निर्भय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed