फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौकरी के नाम रकम ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

नौकरी के नाम रकम ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवाओं से सात लाख रुपये की रकम ठगने के आरोपी सागर रस्तोगी को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। आरोपी सागर ने करीब 12 युवाओं से एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ली है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते 14 जून को बनखंडी, ऋषिकेश निवासी राकेश कुमार ने तहरीर दी थी। तहरीर में सागर स्तोगी पुत्र कौशल रस्तोगी निवासी बनखंडी, ऋषिकेश पर करीब 12 युवाओं से सात लाख रुपये लेने का जिक्र था। इस पर मुकदमा दर्ज कर फरार चल रहे सागर को घर से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक चिंतामणि ने बताया कि सागर ने ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून आदि इलाकों के कई युवाओं से लगभग सात लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी सागर ने खुद को एक राजनेता का खास बताकर युवकों को एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed