फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उल्लंघन : छह चालकों पर मुकदमा, पांच वाहन सीज

उल्लंघन : छह चालकों पर मुकदमा, पांच वाहन सीज

Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन में शनिवार को मुनिकीरेती और ऋषिकेश में चेकिंग अभियान चलाकर छह चालकों पर मुकदमा किया और पांच वाहन सीज कर किए गए। इसके अलावा 108 वाहनों के चालान किए गए।

मुनिकीरेती क्षेत्र में शनिवार को टिहरी के प्रभारी एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने थानाध्यक्ष आरके सकलानी के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे में कार चलाने पर रोहित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी और चंद्रवीर सिंह पुत्र मनवीर सिंह निवासी कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट, डोईवाला, देहरादून को पकड़ लिया। मेडिकल जांच के बाद नशे की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा ट्रकों में खतरनाक तरीके से सरिया बाहर निकालकर चल रहे दो चालकों पर भी केस दर्ज किया गया। आरोपियों में हरपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी न्यू बस्ती, पटेलनगर, देहरादून और कुलबीर सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी निवासी नेहरु ग्राम, ऋषिकेश, देहरादून शामिल हैं। इनके वाहनों को भी सीज कर दिया गया है। यहां चेकिंग में 80 वाहनों के चालान किए गए। वहीं एआरटीओ ऋषिकेश डॉ. अनीता चमोला ने नेपालीफार्म तिराहे के पास से चलने वाले दो ऑटो व टैंपो चालकों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा और नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा 28 वाहनों के चालान और पांच वाहन सीज किए गए। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि आरोपियों में राजकुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी कालेकीढाल, ऋषिकेश व धर्मेंद्र पुत्र रामपाल निवासी पवन धाम भूपतवाला, हरिद्वार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed