{"_id":"5b3f9eb34f1c1bb9248b4ec3","slug":"15308960504-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल वाहक वाहन में सवारी ले जाने पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माल वाहक वाहन में सवारी ले जाने पर केस
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। छोटे माल वाहक वाहन में सवारियों को ले जाना एक वाहन चालक को भारी पड़ गया। परिवहन कर अधिकारी ने चालक के खिलाफ 279 व 336 आईपीसी (सार्वजनिक मार्ग पर उतावलेपन से वाहन चलाना व किसी व्यक्ति का जीवन खतरे मेें डालना) में कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
शुक्रवार देर शाम परिवहन कर अधिकारी राजेंद्र सिंह श्रीनगर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सवारियों से लदा एक माल वाहक वाहन पकड़ में आ गया। वाहन चालक ने वाहन में दो के बजाय छह सवारियां बैठा रखी थीं। उसके पास ट्रांसपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक कुलदीप के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करा दिया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। ब्यूरो