फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ओवरलोडिंग में छह चालकों के लाइसेंस और दो वाहनों का परमिट रद्द

ओवरलोडिंग में छह चालकों के लाइसेंस और दो वाहनों का परमिट रद्द

Wed, 04 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में छह चालकों के लाइसेंस और दो वाहनों का परमिट रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग और सड़क यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को विभाग ने अभियान चलाते हुए ओवरलोडिंग करने पर छह वाहन चालकों के लाइसेंस और दो वाहनों के परमिट को रद्द कर दिया। अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।

टीम ने मंगलवार को परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जगह-जगह वाहनों को रोक कर कागजातों की चेकिंग की गई। इस दौरान आरसी, लाइसेंस और बीमा न होने पर चार वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर बीस वाहनों का चालान भी किया गया। एआरटीओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। आगे भी यातायात नियमों का पालन न करने और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, विकासनगर में कोतवाली पुलिस ने भी एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बाड़वाला में चेकिंग अभियान चलाते हुए 60 वाहन चालकों के निर्धारित सीमा से अधिक सवारी बैठाने पर एमवी एक्ट में चालान काटा। अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति संबंधित आरटीओ से की जाएगी। अभियान में एआरटीओ रत्नाकर सिंह और चौकी प्रभारी डाकपत्थर शमशेर अली भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed