{"_id":"5b37dd1d4f1c1bf66e8baf6f","slug":"153038774114-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रानीपोखरी पुलिस ने शनिवार को एक अंतरराष्ट्रीय महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर करीब एक किलोग्राम चरस बरामद की है। महिला विदेशी पर्यटकों, युवाओं व छात्रों को नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रानीपोखरी पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे एयरपोर्ट तिराहे से संदिग्ध महिला को पकड़ा था। तलाशी में महिला के पास से एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में महिला की पहचान मोनिका पत्नी खड़क बहादुर निवासी ताराताल, थाना गुलरिया, जिला बदरिया, नेपाल हाल निवासी राजपुर रोड, किशनपुर, देहरादून के रूप में हुई। मोनिका ने नेपाल से चरस लाकर ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में विदेशी पर्यटकों, युवाओं और छात्रों को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, कांस्टेबल हरीश उप्रेती, सचिन राणा, अनिरुद्ध कुमार, चैनपाल सिंह चौधरी और मोनी पवार आदि शामिल रहे।