फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लंबित मामलों का शीघ्र करें निस्तारण

लंबित मामलों का शीघ्र करें निस्तारण

Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान मातहतों को लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने के बाबत सख्त दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा फरार आरोपियों की शीघ्र पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

ऋषिकेश कोतवाली में बृहस्पतिवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल ने उपनिरीक्षकों से लंबित मुकदमों की प्रगति जानी। इस दौरान वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत और कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का हाल भी जाना। एसपी ने चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उपनिरीक्षक दिनेश चमोली, दीपक तिवारी, राजेश सिंह, चिंतामणि मैठाणी, दीपक धारीवाल, सरोज कोहली, शशि पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed