{"_id":"5b35356f4f1c1b254d8b8f0e","slug":"153021374411-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट के कमरे मेें मिले दंपति के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपार्टमेंट के कमरे मेें मिले दंपति के शव
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। हरिद्वार जिले से सटी ग्राम पंचायत हरिपुरकलां स्थित राज पैलेस अपार्टमेंट के एक कमरे से बुधवार रात दंपति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान हेमंत भनोट (40) पुत्र कृष्णपाल भनोट व सुनीता (40) निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। घटनास्थल से जहरीले पदार्थ की दो शीशियां मिलने से पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार रात हरिपुरकलां स्थित राज पैलेस अपार्टमेंट के लोगों ने एक कमरे से काफी दुर्गंध आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ना पड़ा। छानबीन में वहां रहने वाले दंपति के शव बाथरूम में नग्न अवस्था में मिले। इसके अलावा जहरीले पदार्थ की दो शीशियां भी मिलीं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि दंपति की पहचान हेमंत भनोट (40) पुत्र कृष्णपाल भनोट व सुनीता (40) निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। शव काफी पुराने हैं, जिसके चलते उनसे बदबू आ रही थी। दंपति बीते 11 जून से उक्त अपार्टमेंट में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। दंपति के परिजनों ने दोनों के संत रामपाल के भक्त होने की बात बताई है। परिजनों के मुताबिक हेमंत जर्मनी में इंजीनियर था और संत रामपाल से मिलने के बाद नौकरी छोड़ दी थी। दो साल पहले हेमंत की शादी सुनीता से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। वहीं आत्महत्या के कारणों के बाबत परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।