फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ब्रह्मपुरी में गंगा में डूबा किशोर

ब्रह्मपुरी में गंगा में डूबा किशोर

Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में एक किशोर गंगा में नहाते समय बह गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और जल पुलिस जवानों की मदद से गंगा में किशोर की तलाश में अभियान चलाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने किशोर का शव बरामद कर लिया। बताया कि शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे ब्रह्मपुरी आश्रम के समीप हिमांशु रावत 12 पुत्र दिनेश रावत परिजनों के साथ गंगा में नहाने पहुंचा था।

इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मुनिकीरेती पुलिस ने एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों के साथ गंगा में तलाशी अभियान चलाया। लगभग एक घंटे के बाद पुलिस ने आश्रम के पास गंगा से हिमांशु को शव बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया हिमांशु के पिता ब्रह्मपुरी आश्रम में ही नौकरी करते हैं। परिजनों के मना करने पर मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed