फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पिस्टल के साथ गाजियाबाद का डॉक्टर गिरफ्तार

पिस्टल के साथ गाजियाबाद का डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

पुलिस ने रायवाला में वाहन चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गाजियाबाद के डॉ. कपिल वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की होंडा सिटी कार को सीज कर दिया गया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार की देर रात मोतीचूर चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हरिद्वार की ओर से आ रही होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों को देख कार चालक घबरा गया। आरोपी ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा कर आगे जाकर उसे रोक लिया।

बताया कि कार की तलाशी में आरोपी से 32 बोर की बिना लाइसेंसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान डॉ. कपिल वर्मा पुत्र कन्यालाल वर्मा निवासी 402 ब्रेव हार्ट सोसायटी, राजनगर एक्सटेंशन, थाना सिहानी गेट, जिला गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि डॉ. कपिल गाजियाबाद में निजी क्लीनिक चलाता है। पिस्टल आरोपी की थी, लिहाजा उसके साथियों को छोड़ दिया गया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed