फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में योग : डोईवाला और ऋषिकेश में हाई अलर्ट

दून में योग : डोईवाला और ऋषिकेश में हाई अलर्ट

Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को देहरादून आगमन को लेकर पुलिस ने तीर्थनगरी में भी चौकसी बढ़ा दी है। क्षेत्र के तमाम होटल और धर्मशालाओं में बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। कोतवाली पुलिस ने शहर के होटल और धर्मशालाओं में सोमवार की देर रात औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान होटल आदि में ठहरे बाहरी लोगों की आईडी प्रूफ व अन्य दस्तावेजों की जांच की। संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना पहचान-पत्र के नहीं ठहराया जाए।
इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र में ठेली और रेहड़ी आदि लगाकर कारोबार करने वाले व किराएदारों के सत्यापनों की समीक्षा की गई। शहर के विभिन्न नाकों पर सघन चेकिंग अभियान भी लगातार जारी है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। रानीपोखरी पुलिस ने भी क्षेत्र में करीब तीन सौ बाहरी लोगों के सत्यापन किए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट और अन्य इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। रायवाला पुलिस ने मोतीचूर व नेपालीफार्म चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि पुलिस पीएम के आगमन को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन


डोईवाला को सेक्टरों में बांटा
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने डोईवाला शहर को सेक्टरों में बांट दिया है। एक सेक्टर में एक इंस्पेक्टर को इंचार्ज बनाया गया है, जोकि हर आने जाने वाले पर नजर रखेगा। स्थानीय पुलिस के साथ ही एलआईयू और पीएसी जवान तैनात किए गए हैं। यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भानियावाला और लच्छीवाला तक सेक्टर बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे, ऐसे में पुलिस ने क्षेत्र में अधिक सतर्कता बढ़ाई हुई है। पुलिस दो दिनों से डोईवाला-देहरादून रोड पर पड़ते प्रत्येक होटलों, दुकान और मकानों की चेकिंग में जुटी हुई थी। संदिग्घ लोगों पर पुलिस की खास नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रात साढ़े 9 बजे की रिहर्सल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देहरादून आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत मंगलवार रात तक पुलिस प्रशासन ने रिहर्सल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नौ बजकर 40 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो रखा है। मंगलवार की रात तक सभी जरूरी रिहर्सल को पूरा किया गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग भी कर रही है। शाम को आईजी दीपम सेठ, एडी इंटेलिजेंस वी विनय कुमार व डीआईजी पुष्पक ज्योति भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रहे। प्रधानमंत्री के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से दून जाने के लिए रिहर्सल की। जौलीग्रांट से वाया डोईवाला देहरादून तक सड़क मार्ग को युद्धस्तर पर काम लगाकर पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed